कानपुर: पति-पत्नी की छीना-झपटी में गोद से गिरकर बच्चे की मौत, साले ने बहनाई पर लगाया बच्चे को पटकने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिम पारा में दंपती के बीच विवाद व छीना-झपटी में दो वर्षीय बालक की गोद से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि महिला बच्चे को लेकर मायके जाने की जिद कर रही थी। वहीं बच्चे के मामा ने आरोप लगाया कि भांजे के दिल में छेद था। जिसका इलाज कराने में बहनोई लापरवाही बरत रहे थे।

इलाज के लिए बहन ने दबाव बनाया तो मारपीट कर बच्चों को पटक दिया। पटकने के बाद बहन इलाज के लिए कहती रही तो बहनोई ने आठ घंटे तक कमरे का दरवाजा बंद रखा। अगर समय से इलाज मिल जाता था भांजे की जान बच सकती थी। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।

सेन पश्चिम पारा के सिद्धार्थनगर मोहल्ला निवासी मनोज उर्फ मयंक सैनी सीसीटीवी कैमरे का काम करते है। उसके पिता रामबाबू ने बताया तीन साल पहले बेटे की शादी नौबस्ता की दीक्षा से हुई थी। उनके एकलौती संतान दो वर्षीय स्वास्तिक था। बहू शुरू से जिद्दी स्वभाव की है। शादी के छह माह बाद से ही वह अक्सर मायके जाने की जिद करती थी। जिसको लेकर आएदिन बेटे से विवाद होता था।

cats

उन्होंने बताया कि स्वास्तिक के दिल में छेद था, जिसका छत्तीसगढ़ में इलाज कराने की तैयारी थी। बीते गुरुवार को अचानक स्वास्तिक को बुखार आ गया, जिसका इलाज बहू-बेटा अस्पताल गए। अस्पताल से लौटने के बाद बहू फिर मायके जाने की जिद करने लगी। जिस पर उनके बीच विवाद हुआ। तभी छीना-झपटी में स्वातिक मनोज की गोद से गिर गया। उसके सिर में चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरा उसकी मौत हो गई।

वहीं बच्चे के मामा शोभित सैनी ने आरोप लगाया कि बहनोई मनोज भांजे का ठीक से इलाज नहीं करा रहे थे। दवा के पैसे बहन से मांगते थे। नाना प्रभास ने बताया कि दामाद ने इलाज के लिए कई बार पैसे मांगे। बेटी बताती थी कि पति इलाज में आनाकानी करते हैं। दो माह पहले बच्चे को हैलट में भर्ती कराया था, तबभी पूरा खर्च दिया था। बताया कि नागपंचमी पर उसे घर ले जाने वाले थे। अब शव लेकर जा रहे हैं। 

बहू ने घर बर्बाद कर दिया 

मनोज के पिता रामबाबू ने बताया कि बहू ने पूरा घर बर्बाद कर दिया। ऐसी किस्मत की बेटा पुलिस हिरासत में है और आखिरी समय अपने बेटे को भी नहीं देख पाएगा। बहू की कलह में मैने अपना नाती खो दिया। उसकी जिद ने घर की खुशियां छीन ली।

संबंधित समाचार