शर्मनाक: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया रेप
रामपुर, अमृत विचार। कोल्ड ड्रिंक में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने अपने साथी की मदद से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी मेडिकल परीक्षण के लिए भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली के एक गांव निवासी किसान दो दिन पूर्व अपने खेत पर काम करने गया था। उसकी पत्नी खेत पर पति को खाना देने गई थी। उसकी की 15 वर्षीय बेटी घर पर थी। आरोप है कि घर पर किशोरी को अकेले होने की जानकारी पाकर गांव के ही महेंद्र व विशाल घर में घुस आए। किशोरी बहला फुसलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि किशोरी के बेहोश होने के बाद महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी किशोरी को नशे की हालत में बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले जाने लगे। इसी दौरान खेत से पीड़िता के माता-पिता आ गए। किशोरी बाइक पर ले जाते हुए देख शोर मचा दिया। इस पर दोनों आरोपी किशोरी को नशे की हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। किशोरी के पिता ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दाेनों पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
