गोंडा-बहराइच समेत कई जिलों के डीएम बदले, प्रियंका निरंजन बनी गोंडा की नई DM 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गोंडा, अमृत विचार: ढाई वर्षो से जिले में तैनात रही डीएम नेहा शर्मा का तबादला हो गया है उनके स्थान पर मिर्जापुर के डीएम रही प्रियंका निरंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है सोमवार की देर रात शासन ने 21 आईएएस अफसर के तबादला किए। नेहा शर्मा को निबंधन विभाग का प्रभारी महानिरीक्षक बनाया गया है। 

सोमवार देर रात शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों के तबादले किए। इस फेरबदल में देवी पाटन मंडल के गोंडा व बहराइच समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए। गोंडा डीएम नेहा शर्मा का तबागला चौंकाने वाला रहा। वह पिछले ढाई साल से गोंडा डीएम पद पर कार्यरत थीं और बेहतर कार्य कर रही थीं। उन्हें निबंधन विभाग का प्रभारी महानिरीक्षक बनाया गया है। उनके तबादले को अप्रत्याशित माना जा रहा है। उनके स्थान पर मिर्जापुर की डीएम रहीं प्रियंका निरंजन को गोंडा की कमान सौंपी गई है।

इसी तरह बहराइच जिले की जिलाधिकारी मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग तथा अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी को बहराइच में भेजा गया है, जबकि अमनदीप डुली को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह, पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर का डीएम और जयनाथ यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गोरखपुर भेजा गया है। प्रयागराज के डीएम रवीन्द्र कुमार मंदर को गाजियाबाद की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

कासगंज की डीएम मेधा रूपम अब गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी होंगी, जबकि प्रणय सिंह को कासगंज भेजा गया है। कानपुर देहात के डीएम आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग बना दिया गया है और उनके स्थान पर कपिल सिंह को जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में अयोध्या मंडल के आयुक्त समेत कुल 23 आईएएस अधिकारी बदले गए हैं। अयोध्या मंडलायुक्त रहे गौरव दयाल को गृह विभाग में सचिव बना दिया गया है, जबकि राजेश कुमार को अयोध्या का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में प्रणता ऐश्वर्या को जिम्मेदारी दी गई है। वह पूर्व में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव रह चुकी हैं। वहीं मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त और प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। सारिका मोहन को बेसिक शिक्षा विभाग से हटाकर वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। अमृत त्रिपाठी को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है और झांसी के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर अधिकारियों मे खलबली मची है।

यह भी पढ़ेः मैं कप्तान होता तो पूरे 15 ओवर खेलता... गिल और गंभीर पर भड़के अश्विन, जानें दोहरे मापदंड की पूरी कहानी

संबंधित समाचार