Nag Panchami Festival 2025: वाराणसी में नागपंचमी का उल्लास, बाबा विश्वनाथ मंदिर और नागकूप पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सावन माह में नागपंचमी के अवसर पर बाबा विश्वनाथ धाम और जैतपुरा स्थित नागकूप में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त महादेव को दूध और लावा अर्पित कर रहे हैं। नागकूप पर पुण्य स्नान और दर्शन-पूजन सुबह की आरती के बाद से ही शुरू हो गया।

तीर्थ पुरोहित हरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नागकूप महर्षि पतंजलि की तपोस्थली है। आज श्रद्धालु भगवान नागकुपेश्वर के दर्शन कर रहे हैं। प्राचीन काल से ही यहां विद्वान नागपंचमी के दिन शास्त्रार्थ के लिए एकत्रित होते रहे हैं। आज भी परंपरा के अनुसार विद्वानों के बीच शास्त्रार्थ होगा।

वहीं, काशी के अखाड़ों में इस दिन कुश्ती का आयोजन होता है। कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। तुलसी घाट स्थित अखाड़े में लड़कियां और लड़के एक साथ कुश्ती लड़ते देखे जाते हैं।

संबंधित समाचार