बदायूं: नशेड़ी ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची को नशे में धुत युवक टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने रात में ही बच्ची का बयान लिया। देर रात एसएसपी संकल्प शर्मा …

बदायूं, अमृत विचार। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची को नशे में धुत युवक टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने रात में ही बच्ची का बयान लिया। देर रात एसएसपी संकल्प शर्मा भी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली।

घटना थाना वजीरगंज इलाके के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की चार साल की बच्ची सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में धुत गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर कुछ दूर पर ट्यूबवेल के पास ले गया। वहां आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

कुछ देर बाद बच्ची के परिजन बच्ची को तलाशते हुए पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकला। वहीं परिवार वाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात थाने पहुंचे और बच्ची से बातचीत कर परिजनों से पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।

संबंधित समाचार