भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नदवी पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। सपा सांसद और पार्लियामेंट की मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी पर आरोप लगाते हुए तत्काल पद मुक्त करने की मांग की है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अवगत कराया है कि पार्लियामेंट मस्जिद दिल्ली के इमाम और सपा सांसद नदवी सपा के कार्यकर्ता हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद भी हैं। पार्लियामेंट मस्जिद दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अंतर्गत आती है। नदवी की गतिविधियां पहले से समाजवादी पार्टी को लाभ पहुंचने वाली थीं। वह समाजवादी पार्टी का प्रचार- प्रसार मस्जिद से खुले आम करते रहे हैं। 

इसके अलावा उन्होंने नदवी पर और भी गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएम अकरम, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. असलम एवं फहीम सैफी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार