कोरोना को मात देने में रामपुर अव्वल, मुरादाबाद चौथे स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को मात देने में रामपुर ने मंडल के बाकी चारों जिलों को पीछे कर दिया है, 4 दिसंबर तक सर्विलांस टीम ने जो आंकड़े दर्ज किए हैं, उसमें सौ फीसदी होने में केवल दो फीसदी ही रिकवरी कम है। हैरानी की बात तो यह है कि रामपुर एक नंबर पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को मात देने में रामपुर ने मंडल के बाकी चारों जिलों को पीछे कर दिया है, 4 दिसंबर तक सर्विलांस टीम ने जो आंकड़े दर्ज किए हैं, उसमें सौ फीसदी होने में केवल दो फीसदी ही रिकवरी कम है। हैरानी की बात तो यह है कि रामपुर एक नंबर पर तब पहुंच गया, जब मुरादाबाद में स्वस्थ होने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है।

जिला सर्विलांस प्रबंधक अंकित शर्मा ने बताया कि मंडल की जो अपडेट पोर्टल पर जारी की है। उसमें मुख्यालय संख्या तो रामपुर प्रतिशत में सबसे ऊपर है। रामपुर में मिले संक्रमितों में 97.9 फीसदी कोरोना को हरा चुके हैं। इस जिले में 5215 संक्रमित मिले, जबकि इनमें 5107 स्वस्थ हुए। 97.7 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर अमरोहा रहा। यहां 4055 संक्रमितों के मुकाबले 3962 ने जिजिविषा को साबित किया।

96.8 फीसदी के साथ संभल तीसरे पर है। 3007 संक्रमितों में 2910 स्वस्थ हो चुके हैं। मुरादाबाद में संक्रमितों की संख्या 11085 के साथ सबसे अधिक है और 10670 कोरोना को हरा चुके हैं। पर रिकवरी रेट 96.3 होने से मुख्यालय चौथे स्थान पर रह गया। 94.9 फीसदी के साथ बिजनौर चौथे स्थान पर रहा। यहां संक्रमण की चपेट में 4046 आए, जबकि स्वस्थ 3838 हुए। सहायक निदेशक स्वास्थ्य डा. सत्य सिंह ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में रिकवरी सौ फीसदी के करीब है। मंडल में भी 96.6 फीसदी स्थिति रही है। हम इसको बेहतर समझ रहे हैं।

संबंधित समाचार