ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 1912 कॉल सेंटर का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को 1912 कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि हर उपभोक्ता की शिकायतों का निराकरण गंभीरता पूर्वक करें। 

cats

कॉल सेंटर का निरीक्षण करने के बाद उन्होने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा “प्रदेश में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चले और उपभोक्ता की संतुष्टि बढ़े तथा उनकी शिकायतों का उचित व त्वरित निस्तारण हो इसलिए विभाग की प्रमुख हेल्पलाइन '1912' के लखनऊ स्थित केंद्र का आज औचक निरीक्षण किया। डेढ़ महीने के अंदर आज यह दूसरा औचक निरीक्षण था।” 

cats

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री पिछले कुछ दिनों से अपने विभाग के अधिकारियों को लगातार फटकार लगा रहे हैं। इस बीच लापरवाही के आरोप में कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुके हैं।  

संबंधित समाचार