मुरादाबाद: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही सरकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या करने वाले चेतन सैनी के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। अजय राय ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

परिजनों से भेंट के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही है और उनकी सुरक्षा तक नहीं कर पा रही। जब भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की मदद नहीं कर पा रही तो आम जनता की मदद कैसे करेगी। 

अजय राय ने चेतन सैनी की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर हाजी जुनैद इकराम, प्रवक्ता सुधीर पाठक समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार