समूह की महिलाएं वसूलेंगी जलकल कर, M-Pos मशीन से करेंगी डिजिटल टैक्स कलेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : अब नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर नागरिकों से एम-पॉस के माध्यम से जलकल कर वसूल करेंगी। इसके लिए नगर निगम ने सभी आठ जोन के प्रत्येक वार्ड में दो महिलाएं तैनात की हैं। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में चयनित 32 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। अधिकारियों ने एम-पॉस मशीन का संचालन करना और राजस्व के नियम बताए।

प्रशिक्षित महिलाएं घर-घर जाकर नागरिकों से जलकल कर वसूल करेंगी और उन्हें डिजिटल रसीद देंगी। साथ ही ऑनलाइन अपडेटेड रिकॉर्ड भी तैयार करेंगी। इससे न केवल लोगों को कर भुगतान में सुविधा मिलेगी, बल्कि बकाया वसूली में भी तेजी आएगी। महाप्रबंधक ने कहा कि नगर निगम की यह पहल न केवल राजस्व वृद्धि की दिशा में सहायक होगी, बल्कि यह "डिजिटल, पारदर्शी और जनसहभागिता आधारित शासन" की मिसाल भी बनेगी।

ये भी पढ़े : गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने को वैज्ञानिक शोध पर काम करेगी योगी सरकार

 

संबंधित समाचार