रामपुर में भारत बंद का रहा मिला-जुला असर, मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार।  मंगलवार को जिले भर में भारत बंद का मिला जुला असर रहा। कहीं दुकानें बंद रही,तो कहीं लोगों ने दुकानों को खुला रखा। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ताकि कोई भी संगठन जबरन दुकानें बंद नहीं करा सके। पिछले दिनों केद्र सरकार ने कृषि बिल पास …

रामपुर, अमृत विचार।  मंगलवार को जिले भर में भारत बंद का मिला जुला असर रहा। कहीं दुकानें बंद रही,तो कहीं लोगों ने दुकानों को खुला रखा। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ताकि कोई भी संगठन जबरन दुकानें बंद नहीं करा सके।

पिछले दिनों केद्र सरकार ने कृषि बिल पास किया। तभी से किसान इसका विरोध कर रहे। कुछ दिन आठ दिसंबर को भारत बंद कर ऐलान कर दिया। कुछ संगठनों ने उनका समर्थन करने की बात कहीं, जिसके चलते मंगलवार को जिले भर में कुछ संगठनों ने  किसानों का समर्थन करते हुए दुकानों को बंद रखा। जबकि कुछ दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानों को खोले रखा। मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात है। वहीं किसान भी हाईवे जाम करने की रणनीति बनाते रहे।

उधर, टांडा में व्यापारीयों ने शान्तिपूर्ण ढंग से किसानों के समर्थन में अपना कारोबार आदि पूर्णरूप से बन्द रखा। किसी भी प्रकार का कोई हंगामा देखने को नहीं मिला। वहीं आम आदमी पार्टी के स्वार टांडा विधानसभा अध्यक्ष के साथ दो अन्य कार्यकर्ताओं को  हिरासत में लेकर पुलिस ने टांडा कोतवाली में बन्द कर दिया।

संबंधित समाचार