रामपुर: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव लालूनगला निवासी अनिल शादियों में फोटों खींचने का काम करता था। देर रात को लौटकर वह ई-रिक्शा से अपने साथी के साथ घर को जा रहा …

रामपुर,अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव लालूनगला निवासी अनिल शादियों में फोटों खींचने का काम करता था। देर रात को लौटकर वह ई-रिक्शा से अपने साथी के साथ घर को जा रहा था।

माल गोदाम तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससें ई-रिक्शा में सवार अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का साथी विजय बच गया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं दूसरी ओर अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी महीपाल सोमवार शाम को एक रिश्तेदार की बारात में शामिल होने मिलक गया। रात को वहां से वापस आते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

संबंधित समाचार