MP R. Sudha: दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, सुबह की सैर पर निकलीं कांग्रेस सांसद से छपटामारों ने छीनी चेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि सुबह की सैर पर निकलीं कांग्रेस सांसद सांसद आर. सुधा की चेन छीन ली गई। ये चेन स्नेचिंग की घटना दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में हुई जो सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। जहां तमाम सरकारी ऑफिस मौजूद है और सुरक्षा बंदोबस्त भी एकदम चाक-चौबंद रहते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता के गले से सरेआम चेन छीनकर ले जाना दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद आर. सुधा ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज सुबह 6 बजे, तमिलनाडु भवन से 500-600 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई। मैं चिल्लाई लेकिन उसने मेरी चेन छीन ली। मैंने स्पीकर को शिकायत दी है। पुलिस को शिकायत दी है और शिकायत ले ली है।  मैंने गृह मंत्रालय को भी अपनी शिकायत भेज दी है।  कांग्रेस सांसद ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी साथी सांसद, डीएमके की रजती के साथ पोलिश दूतावास के पास सैर पर निकली थीं। 

घटना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "दूतावासों के आस-पास के इलाके, जहां वे टहल रही थीं, आमतौर पर सुरक्षित होते हैं। इसलिए, यह आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, जब वे पुलिस वाहन के पास पहुंचीं, तो उन्होंने ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। अगर एक सांसद के साथ ऐसा है, तो आम महिलाओं के साथ भी ऐसा होता है, जब उन्हें इन चीजों से गुजरना पड़ता है, जो कि खासकर दिल्ली जैसे शहरों में रोजमर्रा की बात है। तो इस तरह की सतर्कता होनी चाहिए।"

संबंधित समाचार