यूपी में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: संस्थापक सदस्यों ने दिया इस्तीफा, प्रदेश प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों ने त्याग पत्र दे दिया है। इनमें शिक्षकों का बड़ा समूह शामिल है। इस्तीफे का मुख्य कारण उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह की कार्यशैली को बताया गया है।

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे पत्र में इस्तीफा देने वालों ने आरोप लगाया कि संजय सिंह संगठन की ओर से गलत दायित्व वितरण और पक्षपातपूर्ण निर्णय से दुखी हैं। वह जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। 

शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव गुटबाजी को बढ़ावा देते थे और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अपमान करते थे। संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता ने कहा कि जिस उद्देश्य से पार्टी का गठन हुआ था, उस भावना से उत्तर प्रदेश में काम नहीं हुआ। पार्टी से अलग सदस्यों ने प्रगतिशील शिक्षक एवं बुद्धिजीवी मंच बना लिया है। इसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डी.एन.एन.एस. यादव करेंगे।

इस्तीफा देने वाले मुख्य पदाधिकारी

इस्तीफा देने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डी.एन.एन.एस. यादव, संस्थापक सदस्य (पूर्व प्रधानाचार्य) पी. के. अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश यादव, पूर्व प्रदेश सचिव रेखा कुमार, यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राय, और कई अन्य जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़े : बारिश से सरकारी अस्पतालों की OPD में रहा सन्नाटा, छुट्टी के अगले दिन भी संख्या में कमी

 

 

 

संबंधित समाचार