शाहजहांपुर: 2025-26 में सर्वशिक्षा शिक्षा अभियान से जोड़े गए 61,008 नौनिहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकास खंडों में डीएम व सीडीओ द्वारा की गई अपील एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की मुहिम रंग लाई।

प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के साथ ग्रामों में जाकर नागरिकों के साथ सहयोग प्रदान कर, अभिभावकों से समन्वय स्थापित करके अभिभावकों से अनुरोध कर चलाएं अभियान वर्ष 2025-26 के लिए 61,008 छात्र-छात्राओं का नवीन नामांकन पंजीकृत कराया गया है।

जबकि वर्ष 2024-25 में कुल नामांकन 50,134 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे, जोकि वर्ष 2025-26 में 10870 अधिक छात्र-छात्राओं को पंजीकृत कराया गया है। शेष विद्यालय पंजीकरण कराएं जाने की कार्रवाई को 30 सितंबर तक जारी रखेंगे।

3 से 6 वर्ष के बच्चों को नजदीकी बाल बाटिका में भेजे
जनपदवासियों से यह भी अपील की गई है कि वह अपने 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बाल बाटिका में भेजें एवं 6 से 14 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को नजदीकी परिषदीय विद्यालय में प्रवेश दिलाएं। जिससे कि कोई भी छात्र-छात्रा शिक्षण कार्य से वचिंत न रहे।

शिक्षकों का शानदार प्रदर्शन
जनपद में वृद्वि किए नामांकन के लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक नामांकन, समस्त शिक्षक संघ, प्रधानाध्यापक, इंचार्ज, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि ने अच्छा कार्य किया।

इस वर्ष नामांकन में वृद्धि
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कराए गए नामाकंन का विवरण विकास खंड का नाम वर्ष 2024-25 में 50134 और 2025-26 में 61008 नामांकन हुए, जिसको देखते हुए 10870 नामांकन की वृद्धि हुई है।

 

संबंधित समाचार