संभल में सीएम ने किया 660 करोड़ रुपये की 221 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
संभल, अमृत विचार। सीएम योगी गुरुवार को संभल पहुंचे। यहां उन्होंने 660 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने संभल की शाही जामा मस्जिद का हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया। आनंदपुर गांव में बनने वाले जिला मुख्यालय की भूमि का पूजन किया।
संभल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व है। रक्षाबंधन का पर्व सनातन परंपरा में एक पवित्र सामाजिक बंधन है। जिसके साथ हम जुड़ने जा रहे हैं। भाई बहन के बीच संपर्क और संबंध कैसे होने चाहिए। एक पुरोहित का यजमान के प्रति के दायित्व क्या होना चाहिए।
लिहाजा इस सबके लिए ये पर्व और त्योहार हमे एक नई प्रेरणा देते हैं। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री में यात्रा का प्रावधान किया है। महिलाएं एक सहयात्री के सात कहीं से भी कहीं यूपी में यात्रा कर सकती हैं। बहनों को ये उपहार दिया गया है।
