बरेली-मथुरा हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा जिले के यमुना पार क्षेत्र में बरेली-मथुरा राजमार्ग पर गुरुवार को तड़के एक ट्रक टायर ‘पंक्चर’ होने के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) राजीव कुमार ने बताया कि सिहोरा गांव के पास ट्रक का अगला टायर ‘पंक्चर’ हो गया जिससे वह अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी और उसमें आग लग गई। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार भीम, भूपेंद्र और बबली (सभी 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू (42) नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में लहचोरा कला गांव के निवासी थे। वे कासगंज के सोरों इलाके से गंगाजल लेकर भरतपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-औरैया में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग महिला समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात