लखनऊ की हैदर कैनाल मलिन बस्ती से प्रस्तावित एलिवेटड पुल के विरोध में खड़े हुए कॉलोनी वाले, मकान टूटने का डर, CM को संबोधित ज्ञापन में उठाई मांगें 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैदर कैनाल 'हिंदू दलित बस्ती' वाले अपने घर उजड़ने की आशंका में सड़कों पर आ गए। बस्ती से एक एलिवेटड पुल प्रस्तावित हुआ है। बस्ती वालों को डर है कि पुल निर्माण से उनके मकान तोड़े जाएंगे। मलिन बस्ती हैदर कैनाल कल्याण समिति के नेतृत्व में यहां के लोग अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। 

गुरुवार को सैकड़ों कॉलोनीवासी हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर उतर आए। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले ये बस्ती आबाद है। करीब 6-7 लाख की आबादी है। हमें हमारे मकानों का मालिकाना हक मिलना चाहिए। हम सब, विकास के साथी हैं। हमारी मांग है कि यहां मेट्रो की तर्ज पर पुल बनाया जाए। हैदर कैनाल वालों के मकानों की रजिस्ट्री कराई जाए। इसके लिए सरकार और सर्वे समिति की मध्यस्थता में काम हो। 

पुल निर्माण से पहले ये प्रक्रिया पूरी की जाए। यहां की 6-7 लाख की जनता सरकार का समर्थन करेगी। लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। 

हैदर कैनाल के लोगों को डर है कि एलिवेटेड पुल निर्माण होने से उनके मकानों पर खतरा होगा। इसके दायरे में आने वाले घर तोड़े जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों के सिर से छत छिनने का संकट गहरा जाएगा। समिति के नेतृत्व में कॉलोनी वालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र दिया है।

ये भी पढ़े : E-Auction से खरीदें आवास विकास की सम्पत्तियां, 21 तक पंजीकरण का मौका

संबंधित समाचार