शाहजहांपुर: दस साल पहले हुआ था हंगामा, पुलिस करा रही थी गोवंश के अवशेषों से भरे ट्रक पास

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कलान/शाहजहांपुर, अमृत विचार: बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों ने मांस की दुर्गंध आने पर ट्रक में आग लगा दी। गुरुवार सुबह पौने चार बजे शिव तेरस पर कलान में पटना देवकली मंदिर में कांवड़िये जलाभिषेक करने जा रहे थे।

हंगामे के दौरान स्टेट हाइवे पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। दमकल ने ट्रक में लगी आग बुझाई। कांवड़ियों ने सड़क पर हंगामा किया। सूचना पर कलान और परौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। ट्रक में जानवरों की हड्डियां थी और उसी की दुर्गंध आ रही थी। बता दें कलान थाना क्षेत्र में दस वर्ष पूर्व भी सावन मास की तेरस पर स्टेट हाइवे पर एक ट्रक गोवंश के अवशेष लेकर जा रहा था। कांवड़ियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया था। आरोप था कि उस समय दरोगा बलराज सिंह गोवंश के अवशेषों से भरे ट्रक को निकाल रहे थे। कांवड़ियों ने दरोगा के साथ हाथापाई की थी। पुलिस ने कई कांवड़ियों को पकड़कर थाना में बंद कर दिया था। पुलिस ने बाद में मामला रफा-दफा कर दिया था।

तीन थानों को पार कर कैसे निकल गया ट्रक
कांवड़ियों ने बताया कि मिर्जापुर थाना से लेकर कलान थाना तक और पटना देवकली शिव मंदिर तक चार चेक पोस्ट बनायी गयी थी। आरोप है कि चार चेक पोस्ट से जानवरों की हड्डियों से भरा ट्रक कैसे निकल गया। क्या पुलिस कर्मचारियों को ट्रक से दुर्गंध नहीं आई। आरोप था कि तीन थाना क्षेत्रों को पार करके वाहन कैसे इस रुट पर आ गया। कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही है।

संबंधित समाचार