लखनऊ : 14 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म का आरोपी जेल में

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 14 साल की किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। झलकारी बाई अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी और नवजात दोनों स्वास्थ हैं। बताया जा रहा है कि बहराइच निवासी इस किशोरी के साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी को 6 अगस्त को परिजनों द्वारा झलकारी बाई महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि किशोरी के साथ उसके पिता और कुछ महिला परिजन मौजूद थे। बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे किशोरी ने सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया। वर्तमान में मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

गोमतीनगर विस्तार में हुई थी घटना

घटना लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में हुई थी। दुष्कर्म की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मेडिकल जांच में किशोरी के चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो वर्तमान में जेल में बंद है।

समाचार अपडेट किया जा रहा है...

यह भी पढ़ें : CM योगी पर बनी फिल्म 'अजेय' को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार, जानें क्या है विवाद...

संबंधित समाचार