बदायूं : शौच के लिए उठे युवक की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव झुकसा में हुआ था हादसा

बदायूं, अमृत विचार: रात में शौच के लिए उठे युवक का पैर बिजली के खुले पड़े तार पर पड़ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव झुकसा निवासी सुनील कुमार (26) की शादी नहीं हुई थी। वह बरेली के सुभाष नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी थे। वह सीनियर सबस्टेशन ऑपरेटर पद पर तैनात थे लेकिन कुछ समय पहले विद्युत विभाग की ओर से कर्मचारियों की छंटनी गई थी। जिसमें उन्हें भी नौकरी से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे। गुरुवार रात वह कमरे में सोए थे। रात लगभग दो बजे वह शौच के लिए उठे और दरवाजे की ओर जा रहे थे। उनका पैर पंखे के खुले पड़े तार पर रख गया। उन्हें करंट लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। गिरने की आवाज पर परिजन जागे और दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

संबंधित समाचार