लखनऊ: जेल में राखी बांधने पहुंचीं बहनें, तो भाइयों के खिल उठे चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाई-बहन के अटूट प्रेम की पर्व  रक्षाबंधन आज पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक लोगों का सैलाब उमड़ा हुआ है। इस भीड़ में एक भावुक नजारा लखनऊ कारागार के बाहर भी देखने को मिला, जहां सुबह से ही बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचने लगीं। जेल प्रशासन ने इस मौके पर खास इंतज़ाम किए है। 

फोटो रक्षाबंधन

वहीं जेल में बहनों को देख कैदी भाइयों के चेहरे खिल उठे। बहनों ने सुबह से लाइन में लगकर भाइयों से मुलाकात कर उन्हें राखी बंधी।  इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। जेल प्रशासन की तरफ से बहनों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई है। 

जौनपुर कारागार में मना राखी का पर्व

जौनपुर: रक्षा बंधन का पर्व शनिवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जौनपुर जिला कारागार के बाहर अपने भाइयों से मिलने के लिए बहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दूर से आई बहनें हाथों में राखी और मिठाइयाँ लेकर जेल में दाखिल हुईं। भाइयों से मिलकर उन्होंने आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और राखी बाँधकर अपनी खुशी जाहिर की।

भाइयों ने भी जीवनपर्यंत उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। मान्यता है कि रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, और बहन चाहे कहीं भी हो, इस दिन अपने भाई को राखी बाँधने ज़रूर पहुँचती है। कुछ बहनों की आँखें भाइयों की कलाई पर राखी बाँधते समय नम हो उठीं।

जेल अधीक्षक दीपांकर भारती ने बताया कि जेल मंत्री के निर्देश पर कारागार में बहनों के बैठने के लिए पंडाल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। यह कार्यक्रम तीन शिफ्टों में आयोजित हुआ। जिन बहनों के पास मिठाई नहीं थी, उनके लिए जेल प्रशासन की ओर से मिठाई उपलब्ध कराई गई। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार