बहराइच: 15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की नानपारा तहसील से एंटी करप्शन गोंडा की टीम ने शुक्रवार को एक लेखपाल को जमीन की पैमाईश व कब्जा दिलाने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार नानपारा तहसील के मोहरबा ग्राम के रहने वाले देश राज नाम के ग्रामीण ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोंडा के निरक्षक धनंजय सिंह ने तहसील के लेखपाल सरवर की ओर से जमीन की पैमाईश के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। 

जिसके बाद टीम ने शुक्रवार को नानपारा पहुंची करीब दोपहर दो बजे नानपारा तहसील परिसर में जाल बिछाकर लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से रिश्वत के रुपए भी बरामद हुए हैं। निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि लेखपाल को देहात कोतवाली लाया गया है। जहां पर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार