Bareilly : रामगंगा का बढ़ रहा जलस्तर...मगर अभी खतरे से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश से रामगंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, हालांकि खतरे के निशान से अभी पानी काफी दूर है। सिंचाई एवं बाढ़ खंड की तरफ से अलर्ट जारी करके ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

शनिवार शाम रामगंगा में चौबारी घाट पर जलस्तर 160.170 मीटर दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 10 सेंटीमीटर अधिक है। यहां पर चेतावनी का स्तर 162.070 मीटर और खतरे का स्तर 163.070 मीटर है। सदर तहसील में पांच, आंवला और नवाबगंज में छह-छह फरीदपुर में आठ और मीरगंज में 14 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। 

एसडीओ अमित किशोर ने बताया कि लगातार बारिश के बाद भी अब तक जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। रामगंगा नदी में मिलने वाली खो नदी में 78000 क्यूसेक, कोसी नदी में 15000 क्यूसेक और किच्छा नदी में 20000 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। जिसके कारण रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। उनकी टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित समाचार