मुरादाबाद: 20 घंटे पेड़ पर बैठकर बचाई जान...मामा घर जाने निकला लेकिन बाढ़ में बह गया था 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूंढापांडे, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर मामा के गांव दुपेड़ा का मझरा जा रहा युवक बाढ़ के पानी में डूब गया। किसी तरह वह पेड़ पर चढ़ गया जिसे रौंडा-झौंडा चौकी पुलिस ने 20 घंटे बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला।

शनिवार को रौंडा-झौंडा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को वीरपाल पुत्र हरिओम निवासी ग्राम मैथरा थाना कुढ़ फतेहगढ़ संभल ने भाई सतपाल (22) की रक्षाबंधन के दिन रजेड़ा बाढ़ में बह जाने की सूचना दी। बताया कि सतपाल जंगल में किसी पेड़ पर बैठा है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उदय वीर सिंह, कांस्टेबल अजय और स्थानीय गोताखोरों के साथ पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। 

रेस्क्यू के दौरान सतपाल की हल्की आवाज सुनाई दी। रजेड़ा के पुल से दो किमी दूर गोताखोरों और पुलिस की टीम ने सतपाल को ढूंढ लिया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पेड़ से सुरक्षित उतार बाढ़ के पानी से बाहर निकाल लाए। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने पीड़ित सतपाल को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के इस कार्य की परिजनों ने सराहना की।

 

संबंधित समाचार