रामपुर: सीतारामपुर के जंगल में तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसवासी, अमृत विचार। गांव सीतारामपुर के जंगल में तेंदुए ने छुट्टा गाय का शिकार कर लिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत हो गई। गांव के नजदीक खाली पड़े खेत में तेंदुए के निशान पाए गए हैं। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। 

सोमवार रात को सीतारामपुर गांव में सोनू पुत्र अमर सिंह के खाली पड़े खेत आबादी के निकट है। वहां तेंदुए ने छुट्टा गाय को अपना निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जब गाय को इस स्थिति में देखा तो उनके होश उड़ गए। गाय के आसपास खेत में तेंदुए के पद चिन्ह पाए गए। इस मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पदचिन्हों की जांच की। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की हिदायत की है। उधर इस घटना को लेकर ग्राम प्रधान पति राजू सैनी समेत तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तेंदुए का शिकार हुई गाय को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया है। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की है।

संबंधित समाचार