Bareilly: एक दूसरे की बीवीयों से अवैध संबंध...अब महिलाएं आईं आमने सामने तो कटा गदर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में दो थाना क्षेत्रों में रहने वाली दो महिलाएं आमने-सामने आ गई हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर अपने-अपने पति से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिलाओं ने ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और हत्या की साजिश रचने तक के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उनके पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी महिला से शादी कर ली। पिछले आठ महीने से उसी के साथ रह रहा है। आरोप है कि पति और प्रेमिका मिलकर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर मोटी रकम वसूलते हैं। दोनों ने उससे भी 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और इनकार करने पर जेल भिजवाने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दावा किया कि उसके पति की प्रेमिका पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

पीड़िता का कहना है कि वह अपने बेटे को कस्टडी में लेने के लिए पति से कोर्ट में केस लड़ रही है। उसके पति की प्रेमिका खुद को पति की बहन बताती है, जबकि वह पत्नी की तरह रह रही है।उधर प्रेमनगर क्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति ने तीन साल पहले उनकी मां की हत्या की थी और इस केस में वह तीन साल जेल में रहे। दो महीने पहले जमानत पर बाहर आ गए। दावा किया कि उसके पति का सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला से अवैध संबंध हैं और दोनों मिलकर उसकी हत्या करा सकते हैं।

 

संबंधित समाचार