पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध समाप्त नहीं किया तो रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, ट्रंप ने दी रूसी राष्ट्रपति को धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अलास्का में दोनों नेताओं की बैठक के दौरान यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने पर सहमत नहीं हुए तो रूस को बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब नये प्रतिबंध या टैरिफ लगाना है तो ट्रम्प ने आपत्ति व्यक्त की और कहा कि मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है लेकिन इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले यूक्रेन युद्ध के लिए दंड के रूप में मास्को पर नए प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी तथा पिछले शुक्रवार को समय सीमा निर्धारित की थी कि अगर पुतिन वार्ता की मेज पर नहीं आए तो प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। वह समय-सीमा बिना किसी नए प्रतिबंध के समाप्त हो गई जिसका अमेरिका और रूस के बीच व्यापार के निम्न स्तर को देखते हुए सीमित प्रभाव हो सकता था।

ट्रम्प ने रूसी ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की भी धमकी दी है। उन्होंने रूसी तेल के दूसरे सबसे बड़े खरीदार भारत पर नए शुल्क तो लगाए लेकिन भारत के सबसे बड़े ग्राहक चीन पर नए शुल्क लगाने से परहेज किया।

इस बीच, यूरोपीय नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रम्प से एकतरफा यूक्रेन शांति समझौता नहीं करने का आग्रह किया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ट्रम्प ने उन्हें एक वर्चुअल बैठक के दौरान बताया कि क्षेत्रीय मुद्दों पर यूक्रेन के राष्ट्रपति के अलावा किसी और के द्वारा बातचीत नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव