बाराबंकी में 2 बच्चों के साथ गोमती में महिला ने लगाईं छलांग; 1 बच्चे का शव बरामद, परिवार में विवाद के चलते उठाया कदम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ गोमती नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला और उसके बड़े बेटे की तलाश जारी है जबकि छोटे बेटे का शव नैपुराघाट पुल के पास बरामद कर लिया गया है। घटना बुधवार शाम कोठी थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव में औसानेश्वर घाट पुल के पास हुई। 

पुलिस के अनुसार, बिबियापुर के पूर्व ग्राम प्रधान मंशाराम की बेटी मिथिलेश कुमारी (28) की शादी 2017 में सधई भगतपुरवा गांव के मनोज यादव से हुई थी। पुलिस ने कहा कि 2021 में मनोज की मृत्यु के बाद, उसने 2025 में अपने देवर भोला उर्फ हुकुम सिंह से विवाह कर लिया। 

बुधवार शाम को परिवार में विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि इसके बाद मिथिलेश बेटों के साथ घर से चली गई और नदी में कूद गई। कोठी के थाना प्रभारी जे पी सिंह ने बताया कि गोताखोर लापता महिला और उसके दूसरे बच्चे की तलाश में जुटे हैं। 

ये भी पढ़े : 'दुलारा और आशीर्वाद दिया' विधान भवन परिसर में सीएम योगी से मिली श्रद्धा ठाकुर, मिलकर कहा धन्यवाद

संबंधित समाचार