2000 फीट ऊंची तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेंचुरियन डिफेंस अकादमी ने जगाई देशभक्ति की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर राजधानी लखनऊ में सेंचुरियन डिफेंस अकादमी ने गुरुवार को  2000 फीट ऊंची तिरंगा यात्रा 2025 का आयोजन किया।

यूपी सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार और अकादमी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिशिर दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा लोहिया पार्क से 1090 चौराहे तक निकाली गई । इस यात्रा में अकादमी के छात्रों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में लोगों ने जोश-खरोश से हिस्सा लिया।

2000 फीट लंबा तिरंगा लहराते ही माहौल ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। अकादमी के अध्यक्ष ने कहाकि, “तिरंगे के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाना हमें इसके असली महत्व की याद दिलाता है। हर नागरिक को राष्ट्रवाद और समाजवाद के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।” भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और बल मिला जब रक्षा सेवाओं में जाने के इच्छुक युवाओं ने गर्व से इस तिरंगे को थामा।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर में निषेधाज्ञा लागू : विवादित मकबरे पर हंगामे के बाद कड़ी सुरक्षा, जन्माष्टमी तक निगरानी बढ़ी

संबंधित समाचार