रायबरेली में कच्ची दीवार ढहने से बेटे की हुई मौत, मां की हालात गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

रायबरेली। सूंची चौकी क्षेत्र में देर रात घर की कच्ची दीवार भरभरा कर सो रहे माँ और उसके बेटे पर गिर गई। जिसमें दबकर बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सात महीने पहले बीमारी के चलते मृतक के पिता की मौत हो गई थी।

मामला सलोन कोतवाली अंतर्गत सूंची चौकी क्षेत्र के ग्राम पूरे कुशल मजरे जमुरवा बुजुर्ग की है। बिटाना (48) अपने दस वर्षीय पुत्र सूरज के साथ खाना खाकर रात नौ बजे सोने चली गई थी। लगभग साढ़े दस बजे के दौरान अचानक कच्ची दीवार टीन शेड के साथ भरभरा कर सो रहे माँ बेटे की ऊपर गिर गई। चीख पुकार के दौरान ग्रामीणों की सहायता से मलबे में फंसे माँ बेटे को निकाल कर सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया। 

सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज सीएचसी सलोन में चल रहा है। बेटे की मौत से महिला का रो, रोकर बुरा हाल है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि दीवार में दबकर किशोर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े : फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ो की GST चोरी: किया 12 करोड़ का कारोबार, पुलिस कर रही मामले की जांच


संबंधित समाचार