रामपुर : तालाब में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मछली पकड़ने गए ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना 40 वर्षीय धर्म सिंह सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह मछली पकड़ने के लिए तालाब में गए थे। मछली पकड़ने के दौरान वह तालाब में गिर गए थे। उसके बाद वह डूबते चले गए। 

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उसके बाद एक घंटे के बाद शव को तलाश कर बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक की पत्नी दस साल पहले ही उसको छोड़कर चली गई थी। मृतक ने अपने पीछे एक लड़की एक लड़का छोड़ा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज