UP : घर और दुकानों पर नहीं, हमारे अधिकारों पर चल रहा बुलडोजर- बर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि बुलडोजर घर और दुकानों पर नहीं बल्कि हमारे अधिकारों पर चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घुसपैठियों की तलाशी और एक्शन वाले बयान को लेकर सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि अगर हमारे देश के अंदर कुछ लोग गलत तरीके से घुसे हैं तो इसकी जवाब देही तो सरकार की होनी चाहिए कि वह इस तरीके से कैसे घुसे हैं। दूसरे लोगों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। 

बिहार में एसआईआर को लेकर कहा कि इस देश के नागरिक और मतदाता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। संभल की एसडीएम कोर्ट के द्वारा उनके मकान के अवैध हिस्से को 30 दिन में हटाने के आदेश पर कहा कि न्यायपालिका से इंसाफ जरूर मिलेगा। जुर्माना जमा कर दिया लेकिन अब अधिवक्ताओं की सलाह लेकर अगला कदम उठाऊंगा।

संबंधित समाचार