बदायूं : गांव में भरे बाढ़ के पानी में डूबकर बच्चे की मौत
उझानी, अमृत विचार। घर के बाहर खेलते समय गांव में भरे पानी में डूबने से चार साल के बच्चे की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गंगा किनारे के गांव पंखिया नगला में बाढ़ का पानी भरा है। गांव के वार्ड दो निवासी शाहरून का पांच साल का बेटा रोहन शनिवार को घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास बाढ़ का पानी भरा था। रोहन काफी देर तक घर पर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
वह घर के बाहर निकले। रोहन पानी में डूबा हुआ था। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
