UP में इस साल के अंत तक कई बड़ी विकास योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी, इन परियोजनाओं पर तेजी से चल रहा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में इस साल के अंत तक कई बड़ी विकास योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी है। इस कड़ी में जेवर एयरपोर्ट, एक्सप्रेस वे के विस्तार समेत अन्य परियोजनाओं पर तेज़ी से काम चल रहा है। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब का जहां विकास किया जा रहा है वहीं ईस्टर्न व वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन भी प्रगति पर है।

बीते सालों में प्रदेश में एक्सप्रेसवे की संख्या 2 से बढ़कर 22 हो गई, जिसमें 7 संचालित, 5 निर्माणाधीन और 10 प्रस्तावित हैं। दादरी (नोएडा) में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब का विकास हो रहा है और ईस्टर्न व वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन बनाया गया है। 

सुनियोजित लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए गए हैं। हवाई अड्डों की संख्या 16 तक पहुंच गई है, जिनमें 5 निर्माणाधीन हैं और प्रदेश में 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में है, जो इस वर्ष के अंत में शुरू होगा।

हवाई जहाज के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहालिंग के लिए एमआरओ नीति बनाई गई है और एक्सप्रेसवे के किनारे 27 औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। ये सुधार लॉजिस्टिक लागत को कम कर रहे हैं और निवेश व रोजगार को नए आयाम दे रहे हैं। इसके साथ ही 17 स्मार्ट सिटी का निर्माण किया गया और जिला मुख्यालय वाले नगर निकायों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई गई।

इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ सहित छह जिलों को शामिल करते हुए राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) का गठन किया गया है। इसके अलावा, वाराणसी-विन्ध्य इकोनामिक रीजनल डेवलेपमेंट प्लान अपने अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ेंः विजन 2047 को लेकर काफी अहम साबित हो सकते हैं विपक्षी दलों के सुझाव, मानसून सत्र में कई दलीय नेताओं ने दिखाई लोकतांत्रिक ईमानदारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका