दवा गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्क्त कर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार, लखनऊ: इंदिरानगर सेक्टर-8 स्थित इस्माइलगंज में दवा गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न कुमार के मुताबिक इस्माइलगंज में दीपक मिश्रा का मकान है। घर की पहली मंजिल पर अभय सिंह पटेल का दवा का स्टोर है। वहीं भूतल में ब्लिंकिट का गोदाम हैं। 

शनिवार सुबह करीब 11.35 बजे दवा गोदाम में आग लग गई। धुआं और लपटे निकलता देख आसपास के अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

एफएसओ के मुताबिक दवा के पैकेट व गत्तों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। कर्मचारी बीए सेट पहनकर अंदर दाखिल हुए। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये की दवाएं जलकर राख हो गई। वहीं, भूतल पर स्थित ब्लिंकिट स्टोर पूरी तरह से सुरक्षित था।

ये भी पढ़े : 'अपहरण, वीडियो वायरल की धमकी, भीख मांगने पर छोड़ा' पीड़ित छात्रा ने चिनहट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच

संबंधित समाचार