'अपहरण, वीडियो वायरल की धमकी, भीख मांगने पर छोड़ा' पीड़ित छात्रा ने चिनहट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच
लखनऊ, अमृत विचार। फुरकान ने राज बनकर हिंदू छात्रा से दोस्ती की, एक साल साथ रहा फिर इमामबाड़ा ले जाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया। विरोध करने पर बंधक बना बेल्टों से पीटा और गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। छात्रा के गिड़गिड़ाने पर छोड़ा। पुलिस में शिकायत करने पर अपहरण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने चिनहट थाने में फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रयागराज के सोरावं की युवती लखनऊ में किराए के मकान में रहकर निजी विवि से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए होटल चलाती थी।
होटल में 2023 में बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास रहने वाले फुरकान से उसकी मुलाकात हुई। फुरकान हाथ में कलावा बांधता था और टीका लगाता था। उसने अपना नाम राज बताया। उसने छात्रा से दोस्ती कर ली। वर्ष 2024 में दिवाली के आस पास छात्रा को इमामबाड़ा ले गया था, जहां मारपीट कर हत्या करने की कोशिश की।
पीड़िता ने बताया कि किसी तरह फुरकान के चंगुल से छूटी और बोली की उसे कुछ दिन की मोहलत दे दे। इसके बाद वह धर्मांतरण कर लेगी। फुरकान ने 15 दिन का समय दिया था। धमकाते हुए बोला था कि अगर तय समय के बाद उसने इस्लाम नहीं स्वीकार किया तो वह वीडियो और फोटो वायरल कर देगा।
पीड़िता ने बताया कि बंधक बनाए जाने के बाद उसने फुरकान से बातचीत करनी कम कर दी। फुरकान उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। 11 अगस्त को फुरकान उसके कमरे पर आया उसने कहा अगर बात नहीं करोगी तो वह वीडियो फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। इसके बाद बैग उठाया और उससे 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद धमकाते हुए चला गया।
ये भी पढ़े : KGMU के एचआरएफ में खोले गए सस्ती दवा के दो स्टोर, डिजिटली भी कर पाएंगे पेमेंट
