बरेली : उर्स के मद्देनजर आज से तीन दिन तक रूट डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित, छोटे वाहन भी कई जगह प्रतिबंधित

बरेली, अमृत विचार : आला हजरत (उर्स-ए-रजवी) के अवसर पर 18 से 20 अगस्त तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि इस दौरान भारी और हल्के वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

झुमका तिराहा, रोड नंबर-एक परसाखेड़ा, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर, गांव कट, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहा, ट्रांसपोर्टनगर गेट, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से सभी प्रकार के भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे।

दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर-1, 2, 3, 4 से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आ सकेंगे, जबकि, बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे और बड़ा बाईपास से फरीदपुर होकर लखनऊ जा सकेंगे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से होकर जाएंगे। बदायूं की ओर जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ से दातागंज, देवचरा होकर जा सकेंगे और इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होकर जा सकेंगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी। जबकि 19 अगस्त को सुबह 8 बजे से उर्स की समाप्ति तक सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा को ईसाइयों की पुलिया, गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, चौपुला चौराहा, मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, कुदेशिया अंडरपास, अशोक नगर तिराहा, सूद धर्म कांटा, मूर्ति नर्सिंग होम तिराहा, शहामतगंज चौराहे से पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, कुतुबखाना, इस्लामियां, किला क्रासिंग, कोहाड़ापीर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।

संबंधित समाचार