बदायूं : पत्नि से विवाद के बाद युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रविवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद अपने कमरे में चला गया था युवक

बिसौली, अमृत विचार: पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के बेटे ने शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी वीरबाबू (30) पुत्र सूरजपाल खेतीबाड़ी और मजदूरी करते थे। ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर वीरबाबू का उनकी पत्नी गुड्डी से विवाद हो गया था। काफी देर तक कहासुनी होती रही। परिजनों ने दोनों का समझाकर शांत करा दिया था। जिसके बाद वीरबाबू अपने कमरे में चले गए थे, वहीं गुड्डी घर के काम में जुट गईं। देर शाम तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को लगा कि वीरबाबू सो गए होंगे। इसी बीच उनका बेटा निमिष कमरे में गया तो वीरबाबू का शव फंदे पर लटका मिला। वह चिल्लाने लगा। परिजन भी कमरे में गए। शव देखकर चिल्लाने लगे।

परिजनों ने शव फंदे से उताकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वीरबाबू को मछली बहुत पसंद थी। वह दोपहर में मछली पकाने के लिए घर लाए थे तो पत्नी ने विरोध किया था। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद पत्नी कहीं चली गई है। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार