बदायूं: गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

14 अगस्त की रात गांव मीरा सराय में डीजे की आवाज को लेकर हुआ था विवाद

बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरा सराय में 14 अगस्त की रात डीजे की आवाज को लेकर विवाद हो गया था। एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से दूसरे युवक को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। घायल युवक का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। दर्ज मुकदमा को हत्या में तरमीम किया जाएगा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मीरा सराय में डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हो गया है। कहासुनी के बाद गांव निवासी आजाद समाज पार्टी के नेता सुमित उर्फ समीर सागर ने अजय (25) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह को लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी है। आरोपी ने घर पर बंदूक छोड़ी और भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अजय को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने 15 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लाइसेंसी बंदूक बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई थी। वहीं इलाज के दौरान सोमवार को अजय की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार