प्रयागराज में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद के करीबी का अवैध कब्जा ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली क्षेत्र में सोमवार को देर शाम जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। जांच की गई तो यह जमीन ग्राम समाज के खाते में दर्ज मिली। जिस पर अतीक अहमद का करीबी और उसके साथियों ने बाउंड्री वाल बना कर कब्जा कर लिया था।

प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर चलवाकर कब्जा ध्वस्त कर जमीन को मुक्त करा लिया। सूत्रों के मुताबिक, करेंधा गांव में कुल 17 बीघा सरकारी भूमि थी जिस पर माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने कब्जे में ले रखा था। इसी क्रम में कल देर शाम अवैध कब्जा हटाते हुए जमीन को मुक्त कराया गया। ग्रामीणों ने लगातार इसकी शिकायत प्रशासन से की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर अभिषेक सिंह ने तहसीलदार, राजस्व विभाग और पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। दस्तावेज़ों की जांच और मौके पर कब्जे की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

एसडीएम अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि भू-माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी या ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम जिले में चल रहे भू-माफिया मुक्त अभियान का हिस्सा है और आगे भी इस तरह के अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-मानसून सत्र: SIR के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, बैठक स्थगित, उपसभापति बोले- शून्यकाल तो चलने दें...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...