महाराष्ट्र के रत्नागिरि में भीषण हादसा: एसयूवी ने दो वाहनों को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में एक तेज रफ्तार एसयूवी के एक ऑटोरिक्शा और ट्रक से टकरा जाने से एक बच्चे और चार अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे मुंबई से 300 किलोमीटर दूर रत्नागिरी में कराड-चिपलून रोड पर पिंपरी खुर्द गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि एक तेज गति स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्चे सहित चार लोग सवार थे और वाहन ऑटोरिक्शा को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एसयूवी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार चार व्यक्तियों और एसयूवी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पुणे के पार्वती इलाके के निवासी इब्राहिम इस्माइल लोन (65), नियाज मोहम्मद हुसैन सैय्यद (50), शबाना नियाज सैय्यद (40), हैदर नियाज सैय्यद (4) और उत्तराखंड निवासी एसयूवी चालक आसिफ हकीमुद्दीन सैफी (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म