बाराबंकी: दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहागीराबाद इलाके के फैजुल्लागंज में छह महीने पुराना वैवाहिक रिश्ता पल भर में पति ने तीन तलाक देकर तोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए रोते हुए आप बीती बताई। पीड़िता इंसाफ के लिए 6 दिसंबर से थाने के चक्कर काट रही है। इस संबंध में पुलिस का तर्क …

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहागीराबाद इलाके के फैजुल्लागंज में छह महीने पुराना वैवाहिक रिश्ता पल भर में पति ने तीन तलाक देकर तोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए रोते हुए आप बीती बताई। पीड़िता इंसाफ के लिए 6 दिसंबर से थाने के चक्कर काट रही है। इस संबंध में पुलिस का तर्क है कि मामले की जांच चल रही है। उधर आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहा है। इससे पीड़ित परिवार खौफ में जी रहा है।

13 जून को हुई थी शादी
तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 13 जून 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज से मसौली थाना के कस्बा सआदतगंज निवासी कपड़ा व्यापारी इरफान के बेटे ओसामा से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक काफी गरीब परिवार से है। हैसियत से ज्यादा उसके मायके वालों ने दहेज दिया लेकिन ससुराल वालों के मुताबिक दहेज कम मिला। उसे लगातार मायके से कई महंगे समान लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
तीन तालाक के मामले सरकार और कोर्ट की सख्ती के बावजूद तलाक के मामलो पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक पखवाड़े में दो तलाक के मामलों में एक भी नहीं दर्ज हो पाया। ऐसे अधिकतर मामसे थानों तक नहीं पहुंच पाते हैं और चंद तलाक पीड़िताएं हिम्मत जुटा कर कानून का सहारा लेने की कोशिश भी करती हैं तो उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार