पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: इलाज के लिए जा रहे परिवार की कार पलटी, चालक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सुलतानपुर, अमृत विचार: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में इलाज के लिए लखनऊ जा रहे एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा माइलस्टोन 147.6 के पास उस समय हुआ, जब कार चला रहे व्यक्ति को नींद की झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कार में सवार परिवार बिहार के चंपारण जिले से लखनऊ इलाज के लिए जा रहा था। वाहन चला रहे दीपक कुमार गुप्ता (50 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश प्रसाद गुप्ता, निवासी पालनावा, चंपारण को रात करीब 1:30 बजे झपकी आ जाने से नियंत्रण खो बैठा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दीपक कुमार की मौत हो गई। मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

कार में दीपक के बड़े भाई राजन (65), भाभी डेज़ी (48) और भतीजी पलक (22) भी सवार थीं, जो इस दुर्घटना में घायल हो गईं। सभी का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः संविधान में 130वां संशोधन आज... गिरफ्तारी के बाद 30 दिन में छोड़ना होगा पद, PM से लेकर CM पर होगा लागू

संबंधित समाचार