दबाव के बावजूद भारत-रूस रिश्ते मजबूत, रूस ने अमेरिकी टेरिफ कार्रवाई को बताया अनुचित 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव बनाया जाना अनुचित है। रूसी मिशन के उपप्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बाहरी दबाव के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह भारत के लिए एक "चुनौतीपूर्ण" स्थिति है और रूस को नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों पर "भरोसा" है। 

रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों के दंडात्मक उपायों के संदर्भ में, बाबुश्किन ने कहा कि प्रतिबंध उन लोगों पर प्रहार कर रहे हैं जो इन्हें लगा रहे हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल के बीच एक स्थिर शक्ति के रूप में ब्रिक्स की भूमिका बढ़ेगी। 

रूसी राजनयिक की यह प्रतिक्रिया भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद भारत और अमेरिका के संबंधों में उपजे तनाव की पृष्ठभूमि में आई है। इस 50 प्रतिशत शुल्क में रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त जुर्माना भी शामिल है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस महीने एक शासकीय आदेश जारी करके नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के लिए जुर्माने के रूप में भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया था। भारत रूसी कच्चे तेल की अपनी खरीद का बचाव करते हुए यह कहता रहा है कि उसकी ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हित और बाजार की गतिशीलता से प्रेरित है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने मास्को पर प्रतिबंध लगाकर कच्चे तेल की आपूर्ति बंद कर दी थी, जिसके बाद भारत ने कम दामों पर रूसी तेल की खरीद शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़े : केजीएमयू को नैक से ए डबल प्लस मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, विश्वस्तरीय रैंकिंग प्राप्त करने के लिए जारी रहेगा लगातार प्रयास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात