New Traffic Rules: रेड लाइट जंप और मोबाइल पर बात करते दिखे तो खैर नहीं... वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

वाराणसी। वाराणसी पुलिस शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या से निजात पाने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने बताया कि रेड लाइट जंप करने और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि शहर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक बाहर से आते हैं। जाम की समस्या उत्पन्न होने से परेशानी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए सभी यातायात कर्मियों को वर्दी में अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और मंदिरों के आसपास जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को पहली बार चेतावनी देने और चालान करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः ICU में 'कैथेटर' से होने वाला रक्त संक्रमण एक गंभीर समस्या... एम्स का शोध में हुआ बड़ा खुलासा

 

संबंधित समाचार