बदायूं : कूलर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहसवान, अमृत विचार। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कूलर चलाने के लिए तार लगाने समय महिला को करंट लग गया। करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

गर्मी ज्यादा होने की वजह से सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू निवासी अर्शी (21) पत्नी मुस्तफा कूलर चलाने लिए बिजली के तार लगा रही थीं। इसी दौरान महिला को करंट लग गया। वह जमीन पर गिरकर बेसुध हो गईं। परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार