Moradabad : जमीन बेचने के नाम पर महिला से 4.37 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर महिला से लाखों रुपये लेने और बाद में बैनामा न करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला दांग कचहरी रोड निवासी हुमैरा पत्नी कसीम अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2013 में मामा फुरकान ने उनकी मुलाकात कुंदरकी के चकफाजलपुर गांव निवासी खेमचंद, पदम सिंह और सूरज सिंह से कराई थी।

आरोप है कि तीनों ने जमीन बेचने की बात कहकर 5 लाख रुपये की मांग की और सौदा तय हुआ। 16 नवंबर 2013 को उन्होंने 4,37,500 रुपये नकद तीनों आरोपियों को पति व गवाहों की मौजूदगी में लिखित साक्ष्य के साथ दिए। 

रुपये देने के बाद उनसे कहा गया कि यह जमीन उनकी है। 12 साल बीत गए, लेकिन आरोपियों ने बैनामा नहीं किया। जब वह बैनामा या रुपये वापस मांगती हैं तो आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार