Moradabad : बारिश रुकी तो और कम हुआ गागन का जलस्तर, प्रशासन ने ली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बारिश न होने से नदियों का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। रामगंगा नदी मुरादाबाद में घटते क्रम में है हालांकि कालागढ़ में थोड़ी बढ़त पर है। वहीं गागन का जलस्तर भी बुधवार सुबह और शाम कम होकर 191.20 मीटर पर आया। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

बुधवार को जिले में बारिश नहीं हुई। इससे गर्मी व उमस बढ़ी। लेकिन बाढ़ का पानी सूखने और नदियों का जलस्तर कम होने से प्रशासन को राहत मिली। बाढ़ से प्रभावित कई और गांवों में पानी लगभग खत्म हो रहा है। इससे आवागमन भी सुचारू हो गया है। कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार रामगंगा नदी कटघर रेलवे पुल पर जलस्तर शाम को 188.55 मीटर रहा।

जबकि गागन का जलस्तर भी कम होकर 191.20 मीटर आया। कालागढ़ में रामगंगा बढ़ते क्रम में रही। लेकिन अतिरिक्त पानी नदी में डिस्चार्ज नहीं किया गया। हालांकि अभी भी बाढ़ से फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट तहसीलों से न आने से मुआवजे के लिए किसानों की टकटकी लगी है।

नदियों के जलस्तर की स्थिति
रामगंगा कटघर रेलवे पुल 188.55 मीटर उतार
गागन मुरादाबाद 191.20 मीटर उतार
रामगंगा कालागढ़ डैम 354.50 मीटर चढ़ाव

 

संबंधित समाचार