जहरीला पदार्थ खाकर CM योगी के जनता दरबार पंहुचा रिटायर फौजी, खुलासे से सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप
लखनऊ। स्थानीय विधायक से विवाद के चलते कोई सुनवाई न होने से आजिज आकर गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे जहरीला पदार्थ खाकर फरियाद लगाने पहुंचे एक रिटायर फौजी को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने फौजी को खतरे से बाहर बताया है।
विधायक से विवाद के चलते उठाया कदम
गाजियाबाद के सिरौली-लोनी निवासी 65 वर्षीय सतवीर गुर्जर आज जनता दरबार मे स्थानीय विधायक के खिलाफ गुहार लगाने पहुचे थे। उनका विधायक से विवाद चल रहा है। आज सुबह 8.50 बजे जब वह जनता दरबार में पहुंचे तो उनकी स्थिति सही नहीं लग रही थी। जिस पर दरबार में मौजूद लोगों ने बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आया है।
अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप
यह सुनकर वहां सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में गौतमपल्ली पुलिस के जरिये उसे सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। सतवीर के प्रार्थना पत्र के मुताबिक, उन्होंने गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
टैक्स के नाम पर वसूली से परेशान
उन्होंने लेटर में लिखा है कि विधायक द्वारा उनके और लोनी की जनता पर अत्याचार किया जा रहा है। पत्र में सतवीर ने यह भी आरोप लगाया है कि लोनी में नंदू टैक्स के नाम पर वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया की तरह अत्याचार किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े : एक बार फिर बदलने वाला है यूपी का मौसम, IMD का पूर्वानुमान, फिर से बरसेंगें इन जिलों में मेघा
